ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान

Home / news / पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन तक...

पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन तक उमस भरी गर्मी से भी परेशान रहेंगे लोग

17-Aug-2021 07:53 AM

PATNA : बिहार में हर घंटे मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम का मिजाज अगले दो दिनों बदला ही रहेगा. इस बीच बारिश और गर्मी को लेकर मौसम विभाग की ओर से अहम जानकारी साझा की गई है. दक्षिण मध्य बिहार के इलाकों में बारिश और दक्षिण बिहार के क्षेत्रों में अगले दो दिन तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.


पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद समेत कई जिलों में जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक इन जिलों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान रहेंगे.


सोमवार को राजधानी में दिन भर उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे. दिनभर लोग सड़क पर पसीने से तरबतर रहें. जबकि शाम ढलते ही पटना के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई. वहीं कई इलाके ऐसे रहें, जहां बूंदा बूंदी से ही लोगों को संतोष करना पड़ा. पटना के बेली रोड, एसके पुरी, पुनाईचक और हाईकोर्ट  के तरफ काफई तेज बारिश हुई. लेकिन इनकम टैक्स से लेकर राजेंद्र नगर और पटना सिटी तक बारिश नहीं हुई. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी ने काफी तंग किया. 


news image


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. गया का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35.2 डिग्री जबकि पूर्णिया में 34 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक मानसून की ट्रफ-लाइन पश्चिमी भाग हिमालय की तराई से होकर गुजर रही रही है. पूर्वी भाग हरदोई, पटना, जमेशदपुर, पारादीप होते हुए दक्षिण-पूर्व से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. देर शाम बूंदाबांदी की वजह भी इसी ट्रफ को माना जा रहा है.


बिहार के तीन जिलों मधुबनी, भागलपुर और बांका में में मंगलवार की दोपहर तक भारी बारिश का अलर्ट है. इससे पहले पिछले 24 घंटों में मुसहरी में 110 मिमी, बेनिबाद का 100 मिमी, सिसवन, मुजफ्फरपुर में 80 मिमी, चटिया और कदवां में 60 मिमी तक बारिश हुई.


news image