ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / सर्दी का सितम : डे कोल्ड कंडीशन से पटनावासी परेशान, फिर बढ़ेंगी स्कूलों...

सर्दी का सितम : डे कोल्ड कंडीशन से पटनावासी परेशान, फिर बढ़ेंगी स्कूलों की छुट्टियां

14-Jan-2020 08:06 AM

PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सर्दी का सितम जारी है। पटना के लोग लगातार डे कोल्ड कंडीशन का सामना कर रहे हैं। सोमवार को पटना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का फर्क महज 6 डिग्री रहा जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हुई। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों तक ठंड की यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने सीवियर कोल्ड कंडीशन को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। 17 जनवरी के बाद पश्चिमी बिहार में बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

पटना के अलावे भागलपुर पूर्णिया में भी डे कोल्ड कंडीशन रही हालांकि गया का तापमान सामान्य रहा जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मंगलवार की सुबह पटना में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी लेवल 40 मीटर के आसपास पहुंच गई है। कनकनी की वजह से लोग परेशान हैं। पटना में पांचवी तक के बच्चों का स्कूल 14 जनवरी तक जिला प्रशासन ने बंद कर रखा है। ठंड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि एक बार फिर से छोटे बच्चों के लिए स्कूल की छुट्टियां बढ़ाई जाएंगी।