जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
20-May-2021 09:46 AM
PATNA : बिहार में राजधानी पटना समेत कई जिलों में सुबह से मुसलाधार बारिश हो रही है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में तेज बारिश के साथ साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी है. विभाग की ओर से राज्य से बाकी 15 जिलों में भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.
मौसम विभाग ने पटना, भोजपुर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज, सारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, नालंदा, शेखपुरा, गया, नवादा, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, लखीसराय और जमुई को लेकर अलर्ट किया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में आने वाले 2 से 3 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने के साथ वज्रपात और बारिश होगी.
बारिश की वजह से दो दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है. 1 मई से 19 मई के बीच 101 प्रतिशत अधिक बारिश मानक के राज्य में हुई है. गरज के साथ काले बादल छाए है.
केवल बिहा ही नहीं, बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. उत्तराखंड के केदारनाथ धाम सहित पूरे रुद्रप्रयाग जनपद में दो दिनों से भारी बारिश जारी है. केदारनाथ की चोटियों पर बर्फबारी भी जारी है. इस वजह से रुद्रप्रयाग जनपद में ठंड का अहसास होने लगा है. केदारनाथ में चल रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य को बंद किया गया है.
इस बीच देश के पश्चिमी इलाकों में ताऊते का खतरा टलने के बाद पूर्व से एक नया खतरा दस्तक दे रहा है. बंगाल की खाड़ी में एक नए तूफान को लेकर चेतावनी दी गई है. इस तूफान का नाम यास है, जिसके निशाने पर खासतौर पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल हैं. यास नाम का ये तूफान ताऊते से शक्तिशाली है या फिर कमजोर? मौसम विभाग जल्द इस सवाल का जवाब देगा.
इस बार नए तूफान का खतरा ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर है. 22 मई से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने लगेगा, जिसके बाद ये एक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा. इस नए तूफान के 25-26 मई को बंगाल की खाड़ी से टकराने जा रहा है. आशंका है कि 27 तारीख को ये ओडिशा के चांदीपुर में टकरा सकता है.