ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

पटना समेत तीन शहरों में CBI की रेड, हिरासत में लिए गए ECR के सीनियर ऑफिसर ; लगा ये गंभीर आरोप

पटना समेत तीन शहरों में CBI की रेड, हिरासत में लिए गए ECR के सीनियर ऑफिसर ; लगा ये गंभीर आरोप

17-Jan-2024 07:43 AM

By First Bihar

PATNA :बिहार में इन दिनों केंद्रीय जांच एजेंसी की धमक बढ़ी हुई नजर आ रही है। ऐसे में अब केंद्रीय जांच एजेंसी में शामिल सीबीआई की टीम ने राजधानी पटना समेत तीन शहरों में छापा मारा है। इतना ही नहीं पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर में भी देर शाम केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापेमारी की है।


मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी की टीम सीधे जोनल ऑफिस के पुराने भवन में बने भंडार में पहुंची और वहां मौजूद सभी कागजात को जब्त करते हुए डिप्टी चीफ कन्ट्रोलर ऑफ स्टोरेज यानी डिप्टी सीओएस सुनील कुमार गांधी को अपने कब्जे में लिया। लंबी पूछताछ के बाद सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।


बताया जा रहा है कि, रात करीब नौ बजे सीबीआई टीम कागजात के साथ सुनील गांधी को ले गई। उनसे जुड़े मुजफ्फरपुर और पटना स्थित उनके आवास में भी देर रात सीबीआई की टीम ने छपेमारी की। इनपर आरोप है कि वे टेंडर मैनेज करने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे।


वही, इस घटना को लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने फर्स्ट बिहार से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि- सीबीआई छापेमारी की सूचना मिली है। फिलहाल इस मामले में अधिक जानकारी मुझे नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि- इस छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ है इसकी जानकारी जांच के बाद सीबीआई ही देगी। आधिकारिक रूप से इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


उधर, सीबीआई की छापेमारी करीब साढ़े तीन घंटे चलने की बात कही जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि हाजीपुर जोनल ऑफिस के साथ पटना और मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी हुई। बड़े पैमाने पर गोलमाल की जानकारी मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की थी। सूत्र बताते हैं कि शाम करीब साढ़े पांच बजे सीबीआई टीम हाजीपुर जोनल ऑफिस पहुंची और सीधे भंडार में डिप्टी सीओएस सुनील कुमार के चेंबर में चली गई। वहां के सभी कागजात को जब्त कर लिया और पूछताछ शुरू की। रात नौ बजे तक जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद टीम ने सुनील कुमार को गाड़ी में बैठाया और पटना लेकर निकल गई।