सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-May-2021 02:14 PM
PATNA: अपनी मांगों को लेकर पटना एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने 24 मई से हड़ताल पर जाने की चेतावनी सरकार को दी है। हड़ताल पर जाने का आह्वान कर रेजीडेंट डॉक्टरों ने कोरोना महामारी के बीच सरकार की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी है। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें अस्पताल में बेड तक नहीं मिला। डॉक्टरों ने एम्स हॉस्पिटल में कम से कम बीस बेड रिजर्व करने की मांग की है। रेजीडेंट डॉक्टरों की मांगे यदि सरकार ने नहींं मानी गयी तब वे 24 मई से हड़ताल पर चले जाएंगे। वही दूसरी ओर मानदेय बढ़ाने और कोविड ड्यूटी के दौरान बीमा कराए जाने की मांग को लेकर IGIMS में 50 से अधिक MBBS इंटर्न भी हड़ताल पर चले गये हैं।
रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि वे कोरोना मरीजों के इलाज में चौबीस घंटे लगे हैं। ऐसे में यदि वे खुद संक्रमित हो गये तो उन्हें समुचित इलाज मिलनी चाहिए लेकिन कई बार यहां बेड मिलने में परेशानी आ रही है। इन्हीं दिक्कतों की वजह से रेजीडेंट डॉक्टरों ने सरकार से 20 बेड डॉक्टरों के लिए रिजर्व करने की मांग की है। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. विनय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो सभी रेजीडेंट डॉक्टर 24 मई से हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कोविड ड्यूटी के बाद 8 दिन ऑफ दिए जाने की भी मांग की।
वही दूसरी ओर मानदेय बढ़ाने और कोविड ड्यूटी के दौरान बीमा कराए जाने की मांग को लेकर IGIMS में 50 से अधिक MBBS इंटर्न भी हड़ताल पर चले गये हैं। आईजीआईएमएस अस्पताल में काम-काज को ठप कर दिया है। सभी इंटर्न पिछले 15 दिनों से कोविड मरीजों का इलाज कर रहे थे और आज अपनी मांग को लेकर सभी निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये।