ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / भू-माफियाओं से वसूली कर रहे हैं थानाध्यक्ष, पीड़ित ने निबंधन कार्यालय में दिया...

भू-माफियाओं से वसूली कर रहे हैं थानाध्यक्ष, पीड़ित ने निबंधन कार्यालय में दिया आवेदन

07-Jul-2019 05:12 PM

By 7

PATNA : जिला पुलिस की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल खड़ा हो रहे हैं. ताजा मामला दीघा थाना से जुड़ा है. जहां भू-माफियाओं की दबंगई से लोग परेशान हैं. पुलिस के ऊपर भू-माफियाओं से गलत तरीके से पैसे लेने का आरोप लग रहा है. पूरा मामला दीघा थाना इलाके के नगर कॉलोनी का है. जहां लारो देवी की जमीन पर भू-माफिया कब्जा जमाये हुए हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट त्रिभुवन प्रसाद यादव ने कहा कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के कार्यशैली से लोग परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष भू-माफियाओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. पिछले 5 महीने से अपने जमीन पर अतिक्रमण के कारण लारो देवी सदमे में हैं. उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष अपने सलाहकार एसआई मिथलेश सिंह के साथ मिलकर भू-माफियाओं से मकान का निर्माण करवा रहे हैं. बता दें कि 10 साल पहले भू-माफियाओं ने सोमिल साह की हत्या कर दी थी. जिसके डर से उसके परिजन अब कोलकाता में रहते हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट त्रिभुवन प्रसाद यादव ने बताया कि जमीन मालिक उनको हालात के बारे में बताया. हमने जिला निबंधन कार्यालय में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है.