ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / राजधानी में 4 लाख की लूट मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,...

राजधानी में 4 लाख की लूट मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, लाइनर ड्राइवर समेत 2 अपराधी गिरफ्तार

30-Aug-2019 05:30 PM

By 7

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने राजधानी में हुए 4 लाख की लूट मामले में एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने लाइनर का काम करने वाले आरोपी ड्राइवर सहित 2 लोगों को धर दबोचा है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है. पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि बाईपास थाना इलाके में बीते 7 अगस्त को हुए 4 लाख की लूट मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस बड़ी वारदात को अंजाम देने में ड्राइवर ने लाइनर का काम किया था. पुलिस ने चालक को उसके एक साथी के साथ धर दबोचा है. सिटी एसपी ने आगे जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और कैश 25 हजार रूपया बरामद किया है. उनसे पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट