पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
27-Nov-2019 06:35 PM
PATNA : राजधानी पटना में रेलवे टिकट के नाम पर मनमानी कीमत वसूलने का धंधा जोरों पर है. इस धंधे में रेलवे स्टेशन के आस पास साइबर कैफे चलाने वाले दलाल काफी एक्टिव हैं. बुद्धा कॉलोनी थाना के इलाके में पटना पुलिस और आरपीएफ टीम ने साइबर कैफे में छापेमारी कर दो दलालों को अरेस्ट किया. टीम ने लगभग 30 हजार रुपये के ई-टिकट भी बरामद किया.
आरपीएफ को सूचना मिली थी कि बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के कृष्णा नगर में बड़े पैमाने पर इ-टिकट की दलाली हो रही है. इसी जानकारी के आधार पर राजेंद्र नगर आरपीएफ टीम और बुद्धा थाना की पुलिस टीम ने यश कंप्यूटर स्टार साइबर कैफे में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया. कैफे से 15 ई-टिकट भी बरामद किये गए. जिसकी कीमत 29, 611 रुपये बताई जा रही है. इन टिकटों को यह शातिर मनमानी कीमतों पर यात्रियों को बेचने की योजना बना रहा था.
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मजिस्ट्रेट कॉलोनी के रहने वाले सुरेंदर ठाकुर के बेटे रंजीत ठाकुर (40) और पुनाई चक के रहने वाले अशर्फी लाल के बेटे कृष्णा मुरारी (33) को अरेस्ट किया गया. साथ ही पुलिस ने एक कंप्यूटर सेटा और 5 हजार रुपये कैश भी बरामद किये गए. गिरफ्तार दलालों पर रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.