ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 देसी कट्टा और पिस्टल के साथ...

पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 देसी कट्टा और पिस्टल के साथ 8 अपराधियों को दबोचा

22-Nov-2019 10:04 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने दो थाना इलाकों से 3 देसी कट्टा और पिस्टल के साथ 8 अपराधियों को दबोचा है. गिरफ्त अपराधियों के पास से एक दर्जन से भी ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. 


पटना पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी को लेकर अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुपत सूचना मिली थी कि 6 अपराधी मसौढ़ी थाना इलाके के सरवा गांव में छिपकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. मसौढ़ी पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए गांव में बजरंगबली के मंदिर के पीछे छुपे 6 अपराधियों को एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट किया. गिरफ्तार अपराधियों में कुख्यात दीपक भी शामिल है. जिसके ऊपर मसौढ़ी, बसिया और सिसाई थाना में कई मामले दर्ज हैं.


पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी पटना जिले के धनरुआ थाना इलाके से मिली. जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी दरियापुर में छिपे हुए हैं. पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए कुख्यात बुद्धू और धिया को दबोच लिया. इनके पास से दो देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए. इन अपराधियों के ऊपर धनरुआ थाना में कई धाराएं में मामले दर्ज है.