ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / वाह रे पटना पुलिस.. देखिए कैसे पटना की सड़कों पर आतंकी पकड़ने जैसी...

वाह रे पटना पुलिस.. देखिए कैसे पटना की सड़कों पर आतंकी पकड़ने जैसी कार्रवाई कर रही है

13-Sep-2019 09:42 AM

By 3

PATNA : पटना पुलिस शुरू से ही जलवेदार रही है। अपराधी भले ही थाने के बगल में वारदात को अंजाम देकर निकल जाएं लेकिन क्या मजाल कि पुलिस वहां घंटे भर से पहले पहुंचे। हत्या, लूट और फायरिंग जैसी घटनाएं पटना में रूटीन बन चुकी है लेकिन पटना पुलिस का जलवा देखना हो तो राजधानी की सड़क पर उतर जाइए। https://www.youtube.com/watch?v=3UiPQZFMh8g नए ट्रैफिक कानून ने पटना पुलिस को मानो यह हक दे दिया हो कि वह सड़क पर लोगों की खुलेआम पिटाई करे। राजधानी में जगह-जगह ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिनके कागज पूरे हैं या जिनके अधूरे सब के साथ लगभग एक जैसा सलूक देखने को मिल रहा है। पता नहीं कौन से गुस्से में है पटना पुलिस? जो पुरुष और महिलाओं में भी फर्क नहीं कर रही है। लोग पुलिस की मनमानी के खिलाफ रोना रो रहे हैं और पुलिस है कि सड़क पर आम लोगों के बीच लाठियां भांज रही है। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस के दादागिरी वाले रवैए पर लोगों का गुस्सा फूटा और एग्जीबिशन रोड इलाके में लोगों ने पथराव कर दिया। फिर क्या था पुलिस आपे से बाहर हो गई और जो सामने आया उसकी जमकर धुनाई की। पटना पुलिस का जबरदस्त एक्शन देख कर आपको ऐसा लग जाएगा कि शायद राजधानी की सड़क पर अलकायदा या लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उतर आए हैं और पुलिस हाथों में डंडा लिए उनसे निपट रही है। यकीन मानिए फोर व्हीलर से लेकर टू व्हीलर चलाने वाले लोगों से निपटने पर अगर वीरता पदक देने की परंपरा होती तो पटना पुलिस को आज शाम ही यह सम्मान मिल जाना चाहिए था। पटना से राजन के रिपोर्ट