ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / खाकी का नाम बदनाम करने वाले अपराधी पर पुलिस सख्त, पालीगंज DSP ने...

खाकी का नाम बदनाम करने वाले अपराधी पर पुलिस सख्त, पालीगंज DSP ने कहा - किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा आरोपी

11-Sep-2019 06:39 PM

By 7

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है. दरअसल एक अपराधी खाकी का खौफ दिखाकर लोगों से रंगदारी वसूल रहा है. मीडिया में ऐसी खबरें सामने आईं कि अपराधी का सांठ-गांठ इलाके के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ है क्योंकि रंगदारी मांगने वाले अपराधी की कुछ तस्वीरें पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार पांडेय के साथ सोशल मीडिया पर देखी गई. पीड़ित व्यापारियों की ओर से भी पुलिस के साथ थाने में आरोपी के बैठने की बात कही गई है. इस मामले को लेकर पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत कर बताया कि पुलिस का खौफ दिखाकर लोगों से रंगदारी मांगने वाले अपराधी ऋषिकेश सिंह से उनकी जान पहचान नहीं है. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक मंचों पर कई लोगों से मुलाकात होती रहती है. इसी क्रम में ऋषिकेश ने किसी कार्यक्रम में उनके साथ तस्वीर खींचा ली थी. जिसे उसने अपने फेसबुक पर अपलोड कर दिया. वारदात पटना जिले के बिक्रम थाना इलाके की है. जहां एक शख्स बिक्रम थाना प्रभारी के नाम पर टिम्बर व्यापारी से 25 हजार रुपये की मांग कर रहा है. इस मामले को लेकर पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. किसी भी हालत में पुलिस का नाम बदनाम करने वाले शख्स को बख्सा नहीं जाएगा. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट