ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

पटना: पत्रकार सुनील पांडेय नहीं रहे, कोरोना ने ले ली जान, मीडिया जगत में शोक की लहर

पटना: पत्रकार सुनील पांडेय नहीं रहे, कोरोना ने ले ली जान, मीडिया जगत में शोक की लहर

04-May-2021 12:45 PM

PATNA : पटना के युवा पत्रकार सुनील पांडेय का निधन हो गया है। सुनील पांडेय पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उन्हें प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था लेकिन अचानक से सोमवार की रात उनका निधन हो गया। सुनील पांडेय के निधन पर पटना मीडिया जगत में गम का माहौल छा गया है। सुनील पांडेय मीडिया जगत में बेहद लोकप्रिय थे। हंसमुख स्वभाव के सुनील पांडेय इन दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय के जनसंचार कोषांग में अपनी सेवा दे रहे थे।


2 मार्च 1970 को उनका जन्म पटना में हुआ था। सुनील पांडेय मूल रूप से सारण जिले के बनियापुर के रहने वाले थे। उन्होंने कई मीडिया संस्थान में अपनी सेवाएं दी। रीजनल चैनल महुआ टीवी और जी पुरवईया में वरीय संवाददाता के पद पर काम किया। पिछले कुछ वक्त से वह पूछ एजेंसी के साथ जुड़ गए थे। जो मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसंचार का काम देखती है।


उनके निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उनके निधन पर शोक जताया। जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार के वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय जी के निधन की सूचना से आहत हूं, उनके बेबाक सवाल आज भी मेरे कान में गूंज रहें हैं। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।