सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-May-2022 02:13 PM
PATNA: लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद को शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता आरसीपी सिंह के बारे में कहा कि वह जेडीयू के बड़े नेता हैं और वह अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें राज्यसभा भेजना चहिये, लेकिन यह जेडीयू का इंटरनल मैटर है। बीजेपी राज्यसभा के लिए पत्ते कब खोलेगी ये भी पार्टी का निजी मैटर है।
पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने एक तरफ जहां आरजेडी के दोनों संभावित उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद को शुभकामनाएं दी तो वहीं दूसरी ओर चिराग ने जेडीयू को नसीहत दे डाली। चिराग ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में पार्टी को भी उन्हें राज्यसभा भेज देना चाहिए। हालांकि चिराग में ये भी कहा कि जनता दल यूनाइटेड राज्यसभा के लिए किसे उम्मीदवार बनाएगी, ये पार्टी का निजी मामला है।
आपको बता दें कि आरजेडी की तरफ से लालू प्रसाद यादव की बेटी और पार्टी के वरिष्ठ नेता फैयाज अहमद ने अपना नामांकन पर्चा भरा है। वहीं जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी के रूप में किसे चुना जाता है ये अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि आरसीपी सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है।