Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
14-Nov-2024 04:31 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में बच्चों का साइकिल चलाना मुश्किल हो गया है। कब किस गाड़ी बच्चे को शिकार बना लें कहना मुश्किल है। साइकिल से चाउमिन खरीदने के लिए एक बच्चा घर से बाजार के लिए निकला था। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे में घायल 11 साल के ओम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मुरारचक की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शाहपुर थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा।
मृतक ओम के पिता अरूण सिंह ने बताया कि उनका बेटा चाउमिन खरीदने के लिए मुरारचक निकला था। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे ओम गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी क्लीनिक मे भर्ती कराया गया।
जहां हालत बिगड़ता देख उसे PMCH रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बाइक सवार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और बाइक सवार का पता लगाने में लगी है।