ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / PATNA NEWS: कार में कैश रखने वाले सावधान, बोलेरो का शीशा तोड़कर निकाला...

PATNA NEWS: कार में कैश रखने वाले सावधान, बोलेरो का शीशा तोड़कर निकाला 2.5 लाख, बेटी की शादी के लिए थे पैसे

08-Dec-2024 07:42 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे बिहटा इलाके का है जहां बोलेरो कार का शीशा तोड़कर बाइक सवार अपराधियों ने उसमें रखे ढाई लाख रूपये निकाल लिये और मौके से फरार हो गये। कैश निकालकर निकले कार सवार का पीछा अपराधी बैंक से ही कर रहे थे। यदि आप भी अपनी कार में कैश रखते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गाड़ी के मालिक राजकुमार सिंह की बेटी की शादी है। शादी में खर्च करने के लिए उन्होंने बैंक से 5 लाख रूपये की निकासी की थी। जिसके बाद वो कपड़ा लेने के लिए रेमंड शो रूम में गये थे तभी बदमाशों ने गाड़ी में रखे ढाई लाख कैश ले भागे। 


घटना बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा स्थित नया बाजार की है। जब राजकुमार सिंह अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तब शीशा टूटा देखकर हैरान रह गये। दरअसल उन्होंने बेटी की शादी के लिए बैंक से 5 लाख निकाले थे। ढाई लाख खुद अपने पॉकेट में रखकर वो रेमंड के शो रूम में चले गये और ढाई लाख गाड़ी में ही छोड़ गये थे। पलक झपकते ही बदमाशों ने गाड़ी में रखे पैसे को गायब कर दिया।


 इस बात की भनक राजकुमार सिंह को भी नहीं हुई। घटना की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पीड़ित राजकुमार सिंह ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस वहां लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है।