ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Patna News: ऑटो से मोबाइल चोरी होते ही खाते से गायब हो गये...

Patna News: ऑटो से मोबाइल चोरी होते ही खाते से गायब हो गये 1.9 लाख रूपये, सिम बंद कराने से पहले ही निकाल लिया गया सारा पैसा

30-Nov-2024 04:16 PM

By First Bihar

PATNA: साइबर अपराधियों ने बिहार को भी जामताड़ा बनाकर रख दिया है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को निशाना नहीं बनाते हो। कभी लिंक और ओटीपी के जरीये खाता साफ कर रहे हैं तो कभी लोगों को डिजिटल अरेस्ट तक कर दे रहे हैं। 


राजधानी पटना में भी साइबर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बार मोबाइल चोरी कर एक ऑटो सवार को शिकार बना एक लाख 90 हजार रूपये का चूना लगाया गया है। मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है जहां एक कपड़ा दुकानदार का मोबाइल चोरी होते ही बैंक खाते से 1.9 लाख रुपये गायब हो गए। इस घटना के बाद से कपड़ा दुकानदार काफी सदमें में है। 


पीड़ित कपड़ा दुकानदार चंद्रशेखर ने बताया कि वह अपनी दुकान से टेम्पू पकड़कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। जब इस बात का उन्हें पता चला तो तुरंत उन्होंने अपना सिम बंद करा दिया। लेकिन इससे पहले ठगों ने पूरा बैंक अकाउंट खाली कर दिया। चंद्रशेखर के बैंक अकाउंट से ठगों ने 1.9 लाख रुपये निकाल लिया। मोबाइल चोरी होने के 20 मिनट के भीतर ही अकाउंट से पैसे निकाले गये। 


जांच में पता चला है कि चोरों ने पीड़ित के मोबाइल में मौजूद यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से पैसे निकाले और इन पैसों से फ्लिपकार्ट से कई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे। साइबर थाने की इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी ने बताया कि मोबाइल चोरी होने के तुरंत बाद पीड़ित यदि 1930 पर कॉल किया होता तो शायद पैसा बच जाता। 


उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म से सामान मंगाने वाले व्यक्ति की जानकारी मांगी है। जब मोबाइल चोरी हो जाए तो तुरंत अपना सिम कार्ड ब्लॉक कराएं। सभी बैंकों को इस बात की सूचना दें और अपने ऑनलाइन बैंकिंग अकाउंट को फ्रीज करवा दें। सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिसेबल कर दें। साइबर थाने में FIR दर्ज कराएं और साइबर सेल को सूचित करें।