ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / Patna News: दानापुर में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या का CCTV फुटेज...

Patna News: दानापुर में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, घर में घुसकर अपराधियों ने मारी थी गोली

01-Dec-2024 04:46 PM

By First Bihar

PATNA: भूमि विवाद को लेकर पटना से सटे दानापुर में 60 साल के जमीन कारोबारी पारस राय की हत्या बीते 28 नवम्बर को अपराधियों ने कर दी थी। घटना के 48 घंटे बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें घटना की तस्वीर कैद हो गयी है। 


सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे हथियारबंद  बदमाश घर में घुसता है और जमीन कारोबारी पारस राय की गोली मारकर हत्या कर देता है। हत्या के बाद पांचों बदमाश बाइक से फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


वही घटना के बाद मृतक पारस राय के बेटे प्रमोद ने चाचा शंभू राय, चाची दुर्गावती देवी समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि चाचा शंभू राय और पिता पारस राय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन के लिए ही चाचा-चाची, बेटे-बहू ने मिलकर पापा की हत्या की सुपारी दी। 


एफआईआर दर्ज होने और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है वही आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने में लगी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। जल्द ही मामले का खुलासा भी किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।