बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू रामकृष्णा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: 19 लाख की नशीली दवा बरामद, मुख्य आरोपी फरार RRB Group D 2026: आरआरबी ग्रुप डी का आंसर-की जारी, एसे करे डाउनलोड, आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका हम नहीं सुधरेंगे! घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को रिश्वत लेते दबोचा 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट
07-Sep-2022 07:01 AM
PATNA : राजधानी पटना के लोगों के लिए सुबह सवेरे की एक अच्छी खबर। पिछले 10 दिनों से चल रही नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पहल आखिरकार रंग लाई है और तेजस्वी यादव के भरोसे के बाद ही हड़ताली कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की 11 सूत्री मांगों को तेजस्वी ने विचार करने का भरोसा दिया है, जिसके बाद बिहार लोकल बॉडी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा से जुड़े नेताओं ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।
आपको बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास से ही नगर विकास एवं आवास विभाग है और विभागीय मंत्री होने के नाते तेजस्वी यादव ने संघर्ष मोर्चा से जुड़े नेताओं के साथ मंगलवार को 1 घंटे तक बैठक की थी इस बैठक में तेजस्वी की तरफ से मोर्चे के नेताओं को ठोस आश्वासन मिला जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया गया बिहार लोकल बॉडी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के साथ-साथ तमाम नेताओं ने तेजस्वी यादव के साथ वार्ता होने के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक आज कोर्ट में यूनियन अपनी तरफ से एफिडेविट भी करेगा।
आपको बता दें कि नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल का मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। नगर निगम हड़ताल को लेकर 4 दिन पहले ही नगर निगम ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए हड़ताल खत्म करने के लिए कहा था। लेकिन कर्मचारी संघ से जुड़े लोग ठोस आश्वासन चाहते थे, आखिरकार तेजस्वी यादव ने इस मामले में पहल की और अब यह पहल रंग लाई है। आपको यह भी बता दें कि पिछले तीन मौकों पर हड़ताली कर्मियों के साथ विभागीय अधिकारियों की वार्ता विफल हो चुकी थी लेकिन अब तेजस्वी ने रास्ता निकलवा दिया है। राजधानी पटना में 10 दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से हर तरफ कचरा फैला हुआ है और अब जबकि हड़ताल खत्म हो गई है तब लोग राहत महसूस कर सकते हैं।