Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा
13-Aug-2021 07:20 AM
PATNA : पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मियों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है. पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मी 4 दिनों तक हड़ताल पर रहे. इस दौरान राजधानी पटना में सफाई व्यवस्था को लेकर भीषण संकट पैदा हो गया था. चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अधिकारियों का कहना है कि नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा के साथ हमारी बातचीत हुई, जिसमें 15 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने भरोसा दिया है कि चतुर्थवर्गीय कर्मियों की मांगों पर विचार किया जाएगा और 1 महीने में इस पर अमल होगा. हालांकि ज्यादातर मामले न्यायालय में लंबित है. लेकिन जो मामले उनके अधिकार क्षेत्र के अंदर आते हैं. उन पर तुरंत करवाई की जाएगी.
नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा के साथ बातचीत में पटना नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीके आजाद भारतीय और महासचिव नंद किशोर दास शामिल हुए थे. इन दोनों नेताओं ने कहा कि निगम प्रशासन ने वेतन वृद्धि के मुद्दे पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है. इसके अलावा यह भी भरोसा दिया गया है कि ईपीएफ में गड़बड़ी को दूर कराया जाएगा. समय पर वेतन भुगतान और एजेंसी कर्मियों की समस्याओं को सुलझाने का भी आयुक्त ने भरोसा दिया है. इन आश्वासनों के बाद हमने हड़ताल को स्थगित कर दिया है.
हड़ताल खत्म होने के साथ ही पटना नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद जग गई है. पिछले 4 दिनों से शहर में जो कूड़ा कचरा फैला है. उसे उठाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. संघ का कहना है कि सफाई काम वार्ता सफल होने के बाद से ही शुरु कर दिया गया शुक्रवार यानी आज सुबह से सभी वार्डों में कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे.