अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Jun-2022 12:10 PM
PATNA: उर्दू-बांग्ला टीईटी अभ्यर्थी बिहार सरकार से रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं. अपनी मांग को लेकर अभ्यर्थी जेडीयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी के आवास पर पहुंचें. इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए. इस पर एमएलसी बलियावी ने कहा कि मैंने कई बार इसको संज्ञान में लाया है. सरकार प्रयास कर रही है. जो संभव होगा, उस दिशा में कार्य किया जाएगा.
अभ्यर्थियों का कहना है कि 12000 उर्दू- बांग्ला टीईटी का मेरिट लिस्ट में नाम आया था. बावजूद इसके उनलोगों को फाइनल परिणाम में फेल कर दिया गया. इस वजह से अभ्यर्थी लगातार आत्म हत्या कर रहे हैं. रिजल्ट नहीं आने से कई अभ्यर्थी डिप्रेशन में हैं. अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के जिम्मेदाब सिर्फ सीएम नीतीश कुमार हैं.
अभ्यर्थियों ने बताया कि 7 सालों से सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है. लेकिन इस विषय पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सरकार को यदि परिणाम में बदलाव नहीं करना है, तो सामने आकर इस बारे में जानकारी दें. हमारी मांगों को ठंडे बस्ते में रख दिया गया है. हम लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी मांग रखीं. लेकिन कोई आश्वासन नहीं दिया गया.