ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

पटना में वाल पेंटिंग के जरिये BJP का हमला, असली बेवफा तो हैं नीतीश कुमार

13-Sep-2023 06:35 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA: बिहार में अब पोस्टर वार शुरु हो गया है। सत्ता और विरोधी दल एक दूसरे को पोस्टर के माध्यम से हमला बोल रहे हैं। अब पोस्टरों की जगह वाल पेंटिंग ने ले ली है। बीजेपी वाल पेंटिंग के जरिये नीतीश कुमार और आरजेडी पर लगातार हमला बोल रही है। 


बीजेपी के वाल पेंटिंग पर यदि गौर किया जाए तो इस पर लिखा है कि "कभी आपका तो कभी हमारा यार है" "असली बेवफा तो नीतीश कुमार है" ऐसा लिखा हुआ वाल पेंटिंग राजधानी पटना के कई ईलाकों में आपकों देखने को मिल जाएगा। यूं कहे की अब दीवारों पर स्लोगनों के जरिये बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। बीजेपी की तरफ से इंडिया गठबंधन को लेकर भी स्लोगन वाल पेंटिंग के जरिये लिखा गया है" घमंडिया गठबंधन ना नीति, ना नीयत, ना नेता"  "परिवारवाद से बनाना दूरी है फिर एक बार मोदी जरूरी है" 


भाजपा के इस स्लोगन के बाद भला ऐसे में राजद पीछे कैसे रहती..आरजेडी की ओर से भी बीजेपी के खिलाफ वाल पेंटिंग पूरे पटना में लगाई गयी है। आरजेडी की ओर से वाल पेंटिंग के जरीय यह लिखा गया है कि" बहुत सह चुके महंगाई की मार अबकी बार बदलेगी मोदी सरकार"  "सिर्फ जुमला और झूठा प्रचार बेवफा है मोदी सरकार"  "गरीबों का उपहास किया मोदी सरकार ने जनता को निराश किया"