बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
08-Apr-2024 08:37 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। यहां पत्रकार नगर थानाक्षेत्र के कंकड़बाग डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के घर पर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया है। बाइक पर सवार होकरआए दो युवक इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
वहीं, इस मामले में वकील डॉ. अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि उन्हें डराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पत्रकार नगर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। अभिषेक प्रियदर्शी अपने परिवार के साथ मकान संख्या- ओ-90 में रहते हैं। वह पटना सिविल कोर्ट में सीनियर क्रिमिनल एडवोकेट हैं। रविवार की रात वे अपने क्लाइंट पटना कमिश्नरी के उपसमहर्ता सूरज कुमार के साथ अपने घर में स्थित कार्यालय में मौजूद थे। तभी उन्हें घर के बाहर तेज धमाके की आवाज सुनवाई पड़ी। बाहर गेट के समीप धुआं उठ रहा था। उनके स्टेनो रोहित कुमार ने बताया कि एक बाइक से दो युवक आए थे बम पटक कर भाग गए।
उधर, बताया जा रहा है कि एक युवक ओ-90 के समीप बाइक से उतर गया था। दूसरा बाइक चालू करके विजयपुरी पार्क के समीप खड़ा था। रोहित वकील के घर की तरफ लौटने लगे तो बम रखकर भाग रहे युवक ने उनसे कहा था कि वहां थोड़ी देर में गोली चलने वाली है। इतने में एक तेज धमाका हुआ। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरे का चेहरा खुला था। दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। पॉश कॉलोनी में बमबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बाइकसवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।