LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
20-Aug-2021 07:59 AM
PATNA : राजधानी पटना में चोरों का दुस्साहस देखने को मिला है. चोरों ने एक वकील के घर में 35 लाख की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. कैश रुपये और सोने-चांदी के गहने की चोरी हुई है. घटना की शिकायत मिलने के बाद पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश की जा रही है.
घटना राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र की है. यहां भूतनाथ रोड टीवी टावर एरिया में एक वकील के घर 35 लाख की चोरी हो गई. बताया जाता है कि चोरों ने 2 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के कीमती गहनों की चोरी कर ली है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पीड़ित वकील की पत्नी पटना के अरविन्द महिला कॉलेज में हिन्दी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं, उनके निधन पर परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए बक्सर गए थे.
घर में कोई नहीं था. इस दौरान चोरों ने मौके का फ़ायदा उठाया और भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित परिवार के एक पड़ोसी ने देर रात करीब 11 बजे पुलिस और वकील को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पाया कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर घर का दरवाजा तोड़कर फरार हो गये.
बड़ी चोरी की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पटना पुलिस पुलिस डॉग स्क्वायड टीम की मदद ले रही है और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.