Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar Police News: बिहार के थानेदार पर कोर्ट ने क्यों लगाया पांच हजार का जुर्माना? पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Road Safety : पटना में इन जगहों पर लगने वाला है नया ट्रैफिक सिग्नल, टोटल 17 प्लेस तय; आप भी पढ़ें नाम Arrah Tanishq Robbery Case: बिहार के बहुचर्चित सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 24 अरेस्टिंग NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू NEET Student Case: NEET छात्रा मौत मामले में CBI की जांच तेज, बिहार पुलिस की SIT से पूछताछ शुरू BIHAR POLICE : बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू, पात्रता और चयन प्रक्रिया ‘फरार को पकड़वाओ और इनाम पाओ’, बिहार पुलिस का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, तीन अभियुक्तों पर रिवॉर्ड घोषित Railway ALP Bharti 2026: रेलवे में इतने पदों पर निकली भर्ती, RRB ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए पूरी डिटेल Bihar Medical Law : बिहार में झोलाछाप डॉक्टर पर सख्त नियम, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया क्या है उनके पास अधिकार; आप भी पढ़ लें
04-Jun-2021 07:22 AM
PATNA : एक हफ्ते तक पटना में 18 पार वाले लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं मिली लेकिन गुरुवार से शुरू हुआ टीकाकरण का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। पटना में गुरुवार को 18 पार वालों को 58 केन्द्रों पर टीका लगाया गया। सभी को पहला डोज दिया गया। विशेष टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की संख्या ज्यादा दिखी। वहीं शहरी और ग्रामीण पीएचसी और अन्य अस्पतालों में टीकाकरण किया गया।
वैक्सीन लेने के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। स्लॉट बुकिंग होने के बाद ही संबंधित टीका केन्द्र पर वैक्सीन मिलेगी। लेकिन लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी स्लॉट बुकिंग को लेकर ही हो रही है। कोविन पोर्टल कब खुलेगा जिसपर लोग स्लॉट बुक करा सकें, इसके लिए निश्चित समय तय नहीं है। कभी 8 बजे पोर्टल खुलता है तो कभी 10 बजे। वहीं कभी देर रात में भी खुलता है। समय फिक्स नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसप विनायक ने दावा किया है कि स्लॉट बुकिंग का समय रात आठ बजे से है लेकिन खुलने के आधे घंटे के अंदर ही फुल हो जाता है। जिसके कारण स्लॉट बुक नहीं हो पाता है।
शहरी इलाके में प्लॉट बुकिंग नहीं हो पाने के कारण कई युवा ग्रामीण इलाकों में वैक्सिंग लेने जा रहे हैं। पटना के रहने वाले युवाओं ने धनरूआ, दनियावां, फुलवारी, मनेर, दानापुर और बिहटा में जाकर कोरोना की वैक्सीन ली है।