ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार के सरकारी स्कूल में अंधविश्वास का खतरनाक खेल, अक्षत का चावल खिलाते ही दो दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार, मच गया हड़कंप

Bihar News: सीतामढ़ी के अथरी मिडिल स्कूल में अंधविश्वास के चलते अक्षत चावल खिलाए जाने से 28 बच्चे बीमार हो गए। ग्रामीणों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Bihar News
सरकारी स्कूल में शिक्षकों का कारनामा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित अथरी मिडिल स्कूल में अंधविश्वास का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी की घटना के बाद बच्चों की जान जोखिम में डाल दी गई। अक्षत का चावल खिलाते ही दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि एक छात्र का सोने का हनुमान लॉकेट चोरी हो गया था। चोर पकड़ने के लिए स्कूल के एक शिक्षक ने कथित तौर पर तांत्रिक विधि का सहारा लिया। इस दौरान बाहर से लाए गए अक्षत (चावल) को "सच उजागर करने" के नाम पर सभी बच्चों को खिलाया गया।


चावल खाते ही बिगड़ी तबीयत चावल खाने के कुछ ही देर बाद करीब 28 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, जी मिचलाना और सिरदर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई अस्पताल में भर्ती घटना के बाद सभी बीमार बच्चों को आनन-फानन में रुन्नीसैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 


डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों में आक्रोश घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि अंधविश्वास के नाम पर मासूम बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया है। ग्रामीणों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता