तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
22-Aug-2021 09:00 PM
PATNA : आज भाई-बहनों के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन है और इसे पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजधानी पटना में इसका अनोखा नजारा देखने को मिला है. बिहार में पहली बार गरिमा गृह में लैंगिकता की बंधनों को तोड़ते हुए ट्रांस्वूमेन महिला और ट्रांसमैन पुरुष आपस में रक्षाबंधन के अटूट बंधन को राखी की डोर से बांधा.

ट्रांसजेंडर महिला अनुप्रिया सिंह और रानी तिवारी ने ट्रांसजेंडर पुरुष अभिनव कुमार को रक्षाबंधन के पावन उत्सव पर राखी के बंधन से भाई बहन के अटुट रिश्ते मे बांधा. लैंगिकता के बंधन हमारे किन्नर समुदाय में अपनी अंर्तमन की महिला पहचान को स्वीकारने में बेड़िया जकड़ती है. इन बेड़ियों को तोड़ने में ट्रांसजेंडर महिला और ट्रांसजेंडर पुरुष भाई बहन के रिश्ते में अपने आप को स्वीकारना झिझक से भरी होती है. परंतु इन बेड़ियों,जकड़नो और झिझक को तोड़ते हुए अनुप्रिया सिंह, रानी तिवारी ने अपने ट्रांसजेंडर पुरुष भाई को राखी के बंधन ने बांधा.

उन्होंने कहा कि खुशियां दामन फैलाए बैठी हुई होती जो भाई बहन के रिश्ते दिल से बनते हैं. गरिमा गृह ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान के लिए भारत सरकार एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा खुला गया है, जहां सम्मान की एक-एक सीढ़ी ट्रांसजेंडर समुदाय प्राप्त कर रहा है. हजारों वर्षों से ट्रांसजेंडर समुदाय को वह सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है, जिसे भारत सरकार ने एक दिशा दी है की ट्रांसजेंडर समुदाय का भी हक है कि उन्हें सम्मान मिले, ट्रांसजेंडर जीवन लैंगिकता की दुराग्रहों से आजाद हो.
