बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
01-Mar-2020 11:21 AM
PATNA : पटना के खुशरूपुर स्टेशन के पास ट्रेन में गुंडई का मामला सामने आया है। 18621 डाउन पटना-हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस में घुसकर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान गुंडों ने महिला यात्रियों को भी नहीं छोड़ा।
स्लीपर कोच एस-3 में करीब आठ की संख्या में सवार बदमाशों ने लात-घूंसों और बेल्ट से महिला व पुरुष यात्रियों की बेरहमी से पिटाई की। महिलाएं बचाने की गुहार लगाती रहीं लेकिन ट्रेन में सवार यात्री तमाशबीन बने रहे। सुरक्षाकर्मियों का भी अता-पता नहीं था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश ट्रेन से उतर कर भाग गए।
बताया जा रहा है कि चार साल के बच्चे के हाथ से पानी का बोतल छूटकर महिला के सर पर गिर गया उसके बाद महिला के सह यात्रियों ने बवाल शुरू कर दिया। पीड़ित यात्रियों ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी गई। रेलमंत्री के निर्देश पर मोकामा में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने पीड़ितों से मिलकर घटना की जानकारी ली। हालांकि तबतक आरोपी फरार हो चुके थे। रेल एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ एफआईआर कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आरोपित किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।