ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / पटना में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में अपराधियों ने 4 लोगों को मारी...

पटना में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में अपराधियों ने 4 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आए थे अपराधी

23-Aug-2020 12:22 PM

By Badal

PATNA: राजधानी पटना में दिन दहाड़े अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला कर दिया है. इस दौरान अपराधियों ने 4 लोगों को गोली मार दी है.  जिसमें एक घायल की मौत हो गई है. यह घटना बेउर थाना क्षेत्र की है. इस फायरिंग की घटना में धर्मेंद्र कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव और राजेश यादव को गोली लगी है.  तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

बाइक पर फर्जी नंबर लगाया था अपराधियों ने

पटना एसएसपी ने कहा कि 6 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना में 4 शख्स घायल हुए थे. एक शख्स की मौत हो चुकी है. घटना में कार्बाइन के इस्तेमाल की बात आ रही सामने. जांच करेंगे किस तरह का कार्बाइन था. घटना के पीछे पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है. एसएसपी ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलिंग विवाद भी जांच का विषय है. हमारी पहली कोशिश शूटरों को पकड़ा पकड़ना है. 6 अपराधी तीन बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए आए थे. हड़बड़ी में अपराधियों का बाइक घटनास्थल पर छूट गया. अपराधी बाइक में फर्जी नंबर इस्तेमाल कर रहे थे.नम्बर प्लेट के ऊपर दूसरा नंबर लगा रखा था. पुलिस बाइक के असली मालिक की तलाश में जुटी है. 

जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि चार बाइक सवारों ने इस घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलने के बाद दो थानों की पुलिस पहुंची. कई पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने ऑफिस पर हमला क्यों किया है यह अभी तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.