LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
23-Aug-2021 09:47 AM
PATNA : राजधानी पटना में अब थानेदारों के ऊपर बड़ी कार्रवाई होगी. प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करनेवाले थानेदारों को एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने चेता दिया है कि अगर वे एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करेंगे तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जायेगा. थाने में चक्कर लगाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज ना कर सनहा लिखवा पीड़ित को थाने से भेज दिया जाता है. ऐसी कई शिकायतें पुलिस के सीनियर अधिकारियों को मिली हैं.
पटना में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि थानेदार पीड़ित का मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी ना करें. किसी भी मामले को छोटा समझकर ना छोड़ें. प्राथमिकी दर्ज कर केस की जांच की जाए. तभी अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है. प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करनेवाले थानेदारों की अब खैर नहीं होगी. एसएसपी ने पटना के सभी थानेदारों को यह कड़ी चेतावनी दी है.
एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने ये भी कहा कि यदि थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है तो पीड़ित उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. उनसे सीधे भी आकर मिल सकते हैं. अधिकारी को निर्देश देकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा. हर रोज कार्यालय में दर्जनों लोगों की समस्या सुनी जाती है. इसमें से औसतन पांच लोग थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने की समस्या लेकर आते हैं. उन सभी पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है.
एसएसपी ने सभी थानेदारों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लें और जांच कर उनकी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाये. किसी भी प्रकार से पीड़ित को परेशान न किया जाये. इतना ही नहीं बल्कि रिस्पांस टाइम में पीड़ितों के फोन जरूर रिसीव करें.वरना शिकायत मिलने पर संबंधित थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.