BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
19-Nov-2021 10:18 AM
PATNA:अब पटना में ठगी का एक नया तरीका देखने को मिल रहा है. शातिर चोर आंखों के सामने आपके पूरे जेवर को लेकर फरार हो जायेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा. आपको बता दें ऐसा ही एक मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदुपर स्थित कचड़ी गली की महिला के साथ हुआ है. शातिर ठग ने पहले महिला को इतने गहने पहन कर बाजार में नहीं घूमने की नसीहत दी और प्लास्टिक बैग देकर कहा कि इसमें अपने गहने रख ले.
जिसके बाद महिला को गुमराह कर गहने से भरा प्लास्टिक बैग अपने पास रख लिया और कागज से भरा प्लास्टिक का बैग महिला को थमा फरार हो गये. जानकारी के अनुसार सब्जी लेकर घर लौट रही महिला मुन्नी देवी को शातिरों ने कागज का बंडल थमा उनसे करीब-करीब डेढ़ लाख के गहने ठग लिए. बा तीन शातिरों ने कदमकुआ थाना के भिखना पहाड़ी चौराहा पर 52 साल की मुन्नी से सोने के दो कंगन, कान की दो बाली और जिउतिया ठग कर ले गए. पीडिता मुन्नी देवी सैदपुर की कचड़ी गली में रहती हैं.
पीड़ित ने बताया कि मुसल्लहपुर से सब्जी लेकर अपने घर लौट रही थी. तभी इसी बीच एक युवक आया और पूछा कि माताजी हाजीपुर जाये के रास्ता किधर से बा... हमरा के हाजीपुर जाये के बा. मुन्नी ने गायघाट तक जाने के लिए ऑटो पकड़ने का रास्ता बता दिया. तभी दूसरा शातिर वहां पहुंचा और कहने लगा कि मेरी नौकरी लग गयी है, यह मेरा नियुक्तिपत्र है. मुझे दो हजार दे न भाई. इसी बीच तीसरा शातिर आया और उसने दूसरे शातिर से कहा कि मेरे पास दो हजार हैं ले लो और चले जाओ.
मुन्नी ने बताया कि तीनों युवक ने एक घंटे तक बातचीत में उलझाये रखा.तभी एक ने कहा कि आपने जो गहना पहने हुई हैं उसे उतार दें. कोई छीन लेगा. उनकी बातो में आकर उसने गहने उतार दिए. मुन्नी ने जैसे ही अपने जेवर उतारे तीसरे ने ले लिया और उसे पॉलीथिन में रख दिया. फिर दो हजार रकम की जगह कागज का बंडल वाला पालीथिन उन्हें थमा दिया. जब वहां से निकलीं और पास में स्थित बेटे की दुकान पहुंचने के बाद पालीथिन खोली तो कागज का बंडल था. उनके गहने गायब थे.वहीं इस संबंध में कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदू कुमार ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत थाने में नहीं आयी है.