Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
09-Feb-2024 12:16 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने एक बाइक पर सवार तीन लड़कों को रौंद डाला। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लड़कों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। घटना फुलवारी शरीफ के गोनपुरा मुसहरी के आगे रेलवे लाइन के पास की है।
मृतक की पहचान हिंदुनी निवासी राजू चौधरी के 22 वर्षीय बेटे विकास चौधरी के रूप में हुई है जबकि गोनपुर निवासी बिजेंद्र पासवान का बेटी मुन्ना पासवान और डोमन पासवान का बेटा राहुल पासवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि विकास अपने दो दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान गोनपुरा मुसहरी के आगे रेलवे लाइन के पास हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों दोस्त घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पटना एम्स भेजा, जहां डॉक्टरों ने विकास चौधरी को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल और मुन्ना का इलाज चल रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और हाइवा में जमकर तोड़फोड़ की। हंगामें की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।