Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
27-Feb-2024 03:39 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार कारोबारी को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।
मृतक की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पेशे से कारोबारी विनोद कुमार मंगलवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर कारोबार के सिलसिले में गौरीचक जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जबतक लोग कारोबारी को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना से गुस्साए लोगों ने बिहटा-सरमेरा मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा के साथ-साथ ट्रक ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। गौरीचक थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ड्राइवर की पहचान की जा रही है।