ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / Shankar Netralaya : पटना में शंकरा नेत्रालय के लिए हुआ करार, CM नीतीश...

Shankar Netralaya : पटना में शंकरा नेत्रालय के लिए हुआ करार, CM नीतीश कुमार ने MOU साइन किया; जानिए किस इलाके में बनेगा हॉस्पिटल

13-Dec-2024 11:41 AM

By First Bihar

PATNA : पटना में शंकर नेत्रालय खुलने को लेकर शुक्रवार को एक बड़ा कदम बढाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग और शंकर आई फाउन्डेशन इंडिया कोयम्बटूर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। अब पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय नेत्र अस्पताल के रुप में शंकरा नेत्रालय बनने का रास्ता साफ हो गया। 


जानकारी हो कि,इसी महीने 3 दिसम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नेत्र अस्पताल के निर्माण पर फैसला लिया था। कोयंबटूर स्थित शंकर आई फाउंडेशन इंडिया इस अस्पताल का निर्माण करेगी।अस्पताल के निर्माण के लिए कोयंबटूर स्थित शंकर आई फाउंडेशन इंडिया को 99 साल के पट्टे पर 1.6 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने के लिए राज्य आवास बोर्ड को भुगतान के वास्ते 48 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह अस्पताल 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।


वहीं, कैबिनेट की बैठक में तय किया गया था कि अति विशिष्ट नेत्र अस्पताल की स्थापना एवं संचालन हेतु बिहार राज्य आवास बोर्ड, पटना के कंकड़बाग अवस्थित भू-खण्ड रकबा 1.60 एकड़ को स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना को हस्तांतरित करने हेतु 48.00 (अड़तालीस) करोड़ की राशि स्वीकृत की जाती है। अब इसी जमीन को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नामांकन के आधार पर 99 वर्ष की लीज पर शंकरा आई फाउण्डेशन इंडिया, कोयम्बटूर को एक रूपये मात्र की टोकन राशि में सशर्त उपलब्ध कराने को मंजूरी दी गई। 


इधर, इस समझौते को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार काम हो रहा ह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहल की थी और मुख्यमंत्री ने तुरंत इस पर विचार किया और जमीन में उपलब्ध करा दिया गया। अब आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर जब अस्पताल बन जाएगा तो बिहार के लोगों को एक बहुत बड़ा तोहफा मिल जाएगा।