Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
18-May-2024 02:14 PM
By Mayank Kumar
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। घटना के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोगों ने रोड जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया और ट्रक को आग लगा दी। घटना बिहटा थानाक्षेत्र के बसौढा गांव के पास बिहटा-सरमेरा पथ की है।
दरअसल, राजधानी पटना से सटे बिहटा थानाक्षेत्र के बसौढा गांव के पास बिहटा-सरमेरा पथ पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान नौबतपुर थानाक्षेत्र के अदला गांव निवासी राजेश यादव के बेटे अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक अदला गांव का रहने वाले रामाधार यादव के रूप में हुई है।
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बिहटा-सरमेरा पथ पर बसौढ़ा गांव के पास रख दिया और मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद जब बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगो ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। जिसमे दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस टीम पर हमले की जानकारी मिलने के बाद दानापुर डीएसपी-2 पंकज कुमार मिश्रा और ट्रैफिक डीएसपी ललित मोहन सिंह के साथ कई थानो की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के बाद फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।