ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / पटना में भीषण सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत, भाई को हॉस्टल...

पटना में भीषण सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत, भाई को हॉस्टल पहुंचाकर लौट रहे थे घर

12-Feb-2024 05:02 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लड़को की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों लड़कों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना फतुहा के सोनारु मोड़ के पास की है।


मृतकों की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी अखिलेश यादव के बेटे सूरज कुमार और मुन्ना यादव के बेटे अमन के रूप में हुई है। सूरज और अमन दोनो एक दूसरे के दोस्त थे। सूरज अपने छोटे भाई को फोरलेन के नजदीक हॉस्टल पहुंचने गया था। लौटने के दौरान हॉस्टल से चंद कदम की दूरी पर दोनों की बाइक पीछे से आ रहे एक हाइवा की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक हाइवा को लेकर फरार हो गया। 


घटनास्थल पर पहुंची फतुहा पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की ख़बर मिलते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर दोनों शवों को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार हुए हाइवा चालक को तलाश कर रही है।