Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!
13-Sep-2020 10:11 PM
PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर पटना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री के ऊपर राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ दस नामजद और 400 अज्ञात लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है. इन सभी के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है.
उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी की ओर से चलाये जा रहे शिक्षा सुधार सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को ‘शिक्षा सुधार मार्च’ निकाला. जिसकी सूचना पहले से प्रशासन को नहीं दी गई थी. जिसके कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रालोसपा प्रमुख के साथ-साथ दस नामजद और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाली के कारण गरीबों से शिक्षा दूर हो गई है. तीन साल पहले दिये गये सुझाव पर अब तक कोई विचार नहीं हुआ है. कुशवाहा के कार्यक्रम में सभी जिलों से कार्यकर्ता जुटे हुए थे. बिना नारा लगाये यात्रा बुद्धा स्मृति पार्क तक गया लेकिन शुरू होते ही जेपी गोलम्बर से पुलिस ने मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया.
#शिक्षा_सुधार_बनाएं_बटन_दबाने_का_पहला_आधार जनजागरण अभियान के तहत, आज #पटना में जारी #शिक्षा_सुधार_यात्रा...प्राइवेट विद्यालयों को बढ़ावा देने वाली @NitishKumar सरकार ने रास्ते में रुकवा दिया।
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) September 13, 2020
जनता इन्हें जरूर सबक सिखाएगी।
"पढ़ेगा बिहार, तभी बढ़ेगा बिहार"https://t.co/VoX8z6Kzzt pic.twitter.com/a0b24cFQKl
उपेंद्र कुशवाहा कहा कि रालोसपा शिक्षा में सुधार के लिए लगातार कार्यक्रम कर रही है. सरकारी स्कूलों में ना तो पढ़ाई का माहौल है, ना ही शिक्षक हैं. शिक्षा के लिए जरूरी दूसरी व्यवस्था का भी अभाव है. हम चाहते हैं कि पूरी व्यवस्था बदलाव हो. बिना बदलाव के ना गरीब पढ़ेंगे और ना ही उन्हें नौकरी मिलेगी.
