ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Budget 2026 : ज्ञान- ईमान- विज्ञान-अरमान-सम्मान, पांच संकल्पों पर चल रही सरकार, 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट

बिहार सरकार ने 2026-27 के बजट में पांच संकल्प—ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान—पर काम करने की प्राथमिकता तय की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ये संकल्प विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा तय करेंगे।

Bihar Budget 2026 : ज्ञान- ईमान- विज्ञान-अरमान-सम्मान, पांच संकल्पों पर चल रही सरकार, 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Budget 2026 : बिहार सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास को नई दिशा देने के लिए पांच मूल संकल्पों—ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान—को आधार बनाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इन पांच स्तंभों पर सरकार की नीतियां और योजनाएं केंद्रित रहीं। सोमवार को बिहार विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री विजय कुमार यादव ने कहा कि यही पंच-संकल्प राज्य के समग्र विकास की रीढ़ हैं।


वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि “ज्ञान” को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है। नए विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और छात्रवृत्ति योजनाओं को विस्तार दिया गया है। शिक्षा व्यवस्था को रोजगारोन्मुखी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।


“ईमान” के संकल्प को लेकर सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया गया। वित्त मंत्री ने दावा किया कि इससे आम लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है।


“विज्ञान” के तहत तकनीक और नवाचार को बढ़ावा दिया गया है। विज्ञान शिक्षा, आईटी सेक्टर, स्टार्टअप्स और अनुसंधान संस्थानों को प्रोत्साहन देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया गया है।


“अरमान” यानी युवाओं और समाज के सपनों को साकार करने के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं पर सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।


वहीं “सम्मान” के संकल्प के तहत महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं के लिए आरक्षण, सहायता योजनाएं और सुरक्षा से जुड़े कदमों को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया।


वित्त मंत्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह पंच-संकल्प बिहार को प्रगति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता की ओर ले जाने का मार्गदर्शन कर रहा है। सरकार का दावा है कि आने वाले वर्षों में इन संकल्पों के जरिए बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि इस बार बिहार का बजट रकम 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपए हैं।


सात निश्चय तीन के संकल्प पर आगे बढ़ते हुए हमारा विजन स्पष्ट है — समाज के हर वर्ग के लिए समृद्धि और अवसर सुनिश्चित करना। महिलाओं को सशक्त बनाने का हमारा संकल्प अडिग है, ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। रोजगार सृजन के माध्यम से युवाओं को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य हमारी प्राथमिकता है। नए उद्योगों में निवेश बढ़ाकर आर्थिक विकास को गति देने का संकल्प भी लिया गया है। हम सबका सम्मान सुनिश्चित करने और जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बिहार हर नागरिक के लिए प्रगति और खुशहाली का प्रतीक बने।


बजट के कुछ हाईलाइट्स

बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है।

94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य है।

चौथे कृषि रोड मैप को बढ़ावा दिया जाएगा।