LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
18-Jun-2023 06:54 PM
By First Bihar
PATNA: पटना पहुंची पंजाब पुलिस की टीम ने हत्या और लूट के तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश पंजाब के मोगा में स्वर्ण कारोबारी की हत्या करने के बाद उसकी दुकान से सोना और चांदी के लाखों रुपए के गहने लेकर बिहार भाग आए थे और पटना के बिहटा में छिपे हुए थे।
दरअसल, पंजाब के मोगा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दुकानदार की हत्या करने के बाद बदमाशों ने करीब 120 ग्राम सोना और दुकानदार की पिस्टल लूटकर वहां से फरार हो गए थे और बिहटा के माधवपुर में छिपे हुए थे। पंजाब और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो पिस्टल और 21 गोलियां बरामद की है।
सहायक पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पटना पुलिस को ये जानकारी दी थी कि बिहटा में तीन अपराधी अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। जिसपर संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो अलग-अलग जगहों से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों में एक लखीसराय का रहने वाला है जबकि दो पंजाब के ही रहने वाले हैं। बिहार के रहने वाले राजवीर के खिलाफ पटना के दानापुर, रूपसपुर और बेउर थाना में भी लूट के मामले दर्ज है। तीनो अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्य हैं। पटना के बेउर जेल में तीनों ने लूट की योजना बनाई थी।