ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / पटना : इको पार्क घूमने गए प्रेमी जोड़े मे हो गई लड़ाई, गर्लफ्रेंड...

पटना : इको पार्क घूमने गए प्रेमी जोड़े मे हो गई लड़ाई, गर्लफ्रेंड ने राजभवन के पास जाकर खा लिया जहर, हालत गंभीर

18-Jan-2020 08:02 AM

PATNA : पटना में रहकर पढ़ाई करने वाले एक प्रेमी युगल शुक्रवार को इको पार्क घूमने गए, जहां प्रेमी के साथ झगड़ा हो जाने के बाद प्रेमिका ने पार्क से बाहर आकर जहर खा लिया. 

शुक्रवार की देर शाम लड़की बेहोशी की हालत में राजभवन के पास मिली, जहां उसके मुंह से झाग निगल रहा था. लड़की को देख वहां रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच सचिवालय थाना प्रभारी ने लड़की को IGIMS में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

23 वर्षीय छात्रा मोतिहारी की रहने वाली बताई जा रही है. खबर के मुताबिक वह अपने प्रेमी के साथ इको पार्क घूमने आई थी. काफी देर तक वह पार्क में रही, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और लड़की ने बाहर निकल कर जहर खा लिया. हालांकि लड़की अभी कुछ भी बताने के हालत में नहीं है. मामले की जांच हो रही है और लड़की के होश में आने का इंतजार भी किया जा रहा है, तब जाकर मामले का कारण पता चल पाएगा.