ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / हाइटेक तरीके से शराब की तस्करी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, वाट्सएप से लेते...

हाइटेक तरीके से शराब की तस्करी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, वाट्सएप से लेते थे ऑर्डर

11-Oct-2020 08:08 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी है, पर हर दिन अवैध रुप से शराब तस्करी का मामला सामने आता है और पुलिस कार्यवाई भी करती है. लेकिन इसके बाद भी तस्कर पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए अलग-अलग तरीके से शराब की तस्करी करते हैं.

ताजा मामला पटना का है, जहां पीरबहोर थाने की पुलिस ने हाईटेक तरीके से व्ट्सएप से शराब का ऑर्डर लेने के आरोप में प्रेमी-प्रेमीका को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों काफी लंबे समय से इस अवैध धंधे में लगे थे.

पुलिस ने बताया कि मोबाइल नंबर मिलने के बाद इनका पर्दाफाश हुआ. उस मोबाइल पर वाट्एप कॉल कर ऑर्डर बुक किए जा रहे थे. इसी आधार पर सन्नी नाम के एक युवक को पीरबहोर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. उसने बताया कि वह और उसकी प्रेमिका मिलकर शराब की तस्करी करते थे. शराब को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में उसकी प्रेमिका मदद करती थी. जिसके बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका शबनम को भी गिरफ्तार कर लिया है. शबनम के घर से अंग्रेजी शराब की चार बोतल भी बरामद की गई है.