Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
16-Oct-2021 03:06 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक लड़की प्रेमी के लिए अपने भाई से भिड़ गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना पटना जिले के गौरीचक थाना इलाके की है. यहां एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने भाई से उलझती दिख रही है. बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी करने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में उसके भाई ने दोनों को पकड़ लिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी.
बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी से पिछले दो साल से प्यार करती है. वह उसी से शादी रचाना चाहती है. शुक्रवार को प्रेमिका अपने प्रेमी को शादी करने के लिए गौरीचक बाजार बुलाई. लेकिन तभी उसके भाई ने दोनों को देख लिया. अपने दोस्त के साथ मिलकर भाई ने प्रेमी की पिटाई कर दी. प्रेमी को पिटते देख प्रेमिका आगबबूला हो गई और वह अपने भाई पर भड़क गई.

लड़की ने भाई से कहा कि उसके प्रेमी को छोड़ दे. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और शादी भी रचाना चाहते हैं. लड़की ने अपने भाई को कहा कि तुम्हें बीच में बोलने का कोई हक़ नहीं है. काफी विवाद के बाद लड़की अपने प्रेमी से शादी नहीं रचा पाई और उसका भाई गाड़ी पर बैठाकर उसे घर लेकर चला गया. इस घटना के बाबत गौरीचक थाना प्रभारी लालमणि दुबे ने बताया कि उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.