NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
27-Feb-2020 07:06 AM
PATNA : प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाना में जालसाजी से जुड़ी एक शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रशांत किशोर पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने अभियान 'बात बिहार की' के लिए कंटेंट की नकल की है। प्रशांत किशोर के खिलाफ जेडीयू के ही पूर्व नेता शाश्वत गौतम ने एफआईआर दर्ज कराई है। शाश्वत गौतम में आरोप लगाया है कि वह 'बिहार की बात' नाम से एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और भविष्य में उसे लांच करने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही इस कंटेंट को प्रशांत किशोर लॉन्च कर दिया।
शाश्वत गौतम ने प्रशांत किशोर के साथ-साथ ओसामा नाम के एक युवक पर भी एफआईआर दर्ज कराई है। गौतम का कहना है कि ओसामा उनके प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हुआ था लेकिन लॉन्चिंग के पहले ही उसने इस्तीफा दे दिया। ओसामा ही वह शख्स है जिसने प्रशांत किशोर को बिहार की बात प्रोजेक्ट का सारा कंटेंट उपलब्ध कराया। शाश्वत गौतम ने दावा किया है कि जिस प्रोजेक्ट पर वह काम कर रहे थे प्रशांत किशोर ने हूबहू उसी प्रोजेक्ट की नकल करते हुए 'बात बिहार की' अभियान की शुरुआत कर दी। गौतम ने इस संबंध में पुलिस को सबूत भी उपलब्ध कराए हैं। उनका दावा है कि जनवरी महीने में उन्होंने इसके लिए वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन भी कराया था।
प्रशांत किशोर के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में धारा 420 406 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले को पटना पुलिस के बड़े अधिकारी खुद देखेंगे। शाश्वत गौतम प्रशांत किशोर की एंट्री के पहले जेडीयू का सोशल मीडिया देखा करते थे। बाद के दिनों में जब प्रशांत किशोर की एंट्री हुई तो गौतम को जेडीयू ने चलता कर दिया। जेडीयू के बाद शाश्वत गौतम ने कांग्रेस के लिए भी काम किया। गौतम बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। अमेरिका में काफी दिनों तक रहने के बाद वह बिहार में सक्रिय हुए थे।