तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
10-Jan-2021 01:38 PM
By Badal
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां आक्रोशित लोगों ने थाने पर जमकर पथराव किया है. नाराज लोगों ने आगजनी भी की है. पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़का है. परिजनों ने पुलिस के ऊपर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी उपेंद्र शर्मा मामले की छानबीन में जुटे हैं.
मामला राजधानी पटना के गौरीचक थाना का है, जहां जहां आक्रोशित लोगों ने थाने पर जमकर पथराव किया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पुलिस ने धर्मेंद्र मांझी नाम के एक युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस कस्टडी में जिसकी मौत हो गई. दरअसल बताया जा रहा है कि न्यायालय से लौटने के दौरान रास्ते में तबीयत खराब हो जाने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान धर्मेंद्र मांझी की मौत हो गई. जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने थाने का घेराव कर पथराव और आगजनी की.
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मांझी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा इतना भड़क उठा कि वे लोग थाने के बाहर इक्कठा हो गए और फिर उन्होंने जमकर उत्पात मचाया. उन्होंने टायर जलाकर आगजनी की और हाईवे जाम कर दिया. यही नहीं आक्रोशित लोगों ने गौरीचक थाने का घेराव कर रोड़ेबाजी भी की. इसके चलते थाना परिसर में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स और आरएफ के जवानों को मुस्तैद किया गया है. एसएसपी उपेंद्र शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं. परिजनों का कहना था कि पुलिस की पिटाई से धर्मेंद्र माझी की मौत हुई है. ऐसे में दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए और परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराएं.