जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
25-May-2021 06:50 AM
PATNA : बिहार में पहली दफे पेट्रोल के भाव ने शतक मार लिया है. आज यानि मंगलवार को अगर आप पटना के पेट्रोल पंप पर जायेंगे तो पेट्रोल के दाम 100 रूपये से ज्यादा होंगे. पेट्रोल कंपनियों ने सोमवार की रात सरकार की ओर से हुए दाम में इजाफे के बाद जो रेट तक किये हैं उससे पेट्रोल का दाम 100 रूपये के पार पहुंच गया है.
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री 100 रूपये 13 पैसे की दर से होगी. सोमवार को इसका दाम 99 रूपये 97 पैसा था. लेकिन सोमवार की रात नये रेट की खबर दी गयी. ऐसे में इसका दाम 16 पैसे बढ़ा दिये गये हैं.
हालांकि सामान्य पेट्रोल का दाम तकरीबन पांच रूपये कम है. सोमवार को पटना जिले में पेट्रोल की कीमत 95 रूपये 41 पैसे से लेकर 95 रूपये 47 पैसे तक रही. ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब के अलग अलग जगहों पर अलग अलग रेट रहता है. पटना में डीजल की कीमत 89 रूपये 32 पैसे से लेकर 89 रूपये 41 पैसे के बीच रही.
हालांकि पटना के ही ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल औऱ डीजल का रेट थोड़ा ज्यादा रहा. पटना के बाढ, विक्रम, पालीगंज जैसे इलाकों में सोमवार को डीजल का रेट 90 रूपये प्रति लीटर के करीब रहा. उधर मोकामा में सोमवार को डीजल का रेट 90 के पार रहा. वहां डीजल 90 रूपये 7 पैसे प्रति लीटर की दर से बिका. वहीं, पेट्रोल का दाम 96 रूपये 19 पैसे प्रति लीटर रहा.