सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
08-Dec-2024 02:27 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से सटे फतुहा इलाके में नेपाली नागरिकों के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। बिहार पुलिस ने लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम की सूचना पर कार्रवाई की और मौके से 2 लाख 38 हजार 397 भारती मुद्रा और 72 हजार 595 नेपाली करेंसी बरामद किया। वही 21 मोबाइल और कार भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस प्रीमियम फैशन कंपनी के संचालक गंगेश्वर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। यह गिरोह युवकों को प्रीमियम फैशन कंपनी में जॉब लगाने और करोड़पति बनाने का सपना दिखाता था। ठग कहता था कि अपने पहचान के 3 लोगों को यहां बुलाओं..उनको बताओ कि यहां अच्छी कंपनी में जॉब लगाया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से फैशन कंपनी में जॉब लगाने का आकर्षक ऑफर देता था। अच्छी सैलरी का लालच देकर युवकों को पटना बुलाया था। पटना पहुंचने के बाद युवकों से फॉर्म भरवाया गया और उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया था। जिसके बाद युवकों से 10 हजार रूपये लिया गया था और उन्हें हॉस्टल में रखा गया था। एक सप्ताह तक ट्रेनिंग देने के बाद और पैसा मांगा गया था। जब युवकों ने पैसे देने में असमर्थता जतायी तो जान से मारने की धमकी दी जाने लगी और वहां से जाने नहीं दिया गया।
यह लालच तक दिया गया कि यदि वो इंवेस्ट करेंगे तो कुछ ही दिन में करोड़पति बन जाएंगे। बिना पैसे दिये कुछ भी नहीं हो सकता। यह भी कहा गया कि अपने जान पहचान के तीन लोगों को भी यहां बुलाओं उनको भी बताओं की यहां सभी को जॉब लगाया जाता है। उनसे से भी जॉब लगाने के नाम पर पैसे मांगने की बात कही गयी। यह बात ठगी के शिकार एक नेपाली छात्र ने पुलिस को बताया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इस गिरोह के सदस्य फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर भारत में घुसपैठ करने के फिराक में थे। इस गिरोह में नेपाल आर्मी और पुलिस के रिटायर्ड जवान, बिहार के भी कई लोग शामिल हैं। प्रीमियम फैशन कंपनी का संचालक गंगेश्वर सिंह फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।