ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / पटना में ‘नंदकिशोर यादव बुलंद आवाज’ नामक पुस्तक का लोकार्पण, BJP के कई...

पटना में ‘नंदकिशोर यादव बुलंद आवाज’ नामक पुस्तक का लोकार्पण, BJP के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

10-Jul-2023 07:50 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव की जीवन के ऊपर लिखी किताब नंदकिशोर यादव एक बुलंद आवाज का आज विमोचन किया गया। विमोचन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता शामिल रहे। मुख्य अतिथि और किताब विमोचन के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बुलाया गया तो वही मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी मौजूद रहे।


इस दौरान किताब के संपादक राकेश प्रवीण ने कहा की नंदकिशोर यादव का संसदीय जीवन 3 दशक से ज्यादा का रहा है। लगातार सात बार वह विधायक चुने गए हैं। संसदीय जीवन में नंदकिशोर यादव बिहार सरकार के मंत्री के साथ-साथ बिहार में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे हैं। आज जब किताब का विमोचन हुआ तो राकेश प्रवीण ने कहा कि इस किताब में मुख्य रूप से उन भाषणों का अभिलेख किया गया है जो बतौर नेता प्रतिपक्ष रहते हुए नंदकिशोर यादव ने बिहार विधानसभा के अंदर कहा था।


 2013 में जब सीएम नीतीश ने एनडीए से हटकर बिहार में सरकार बनाई। उस दौरान नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नंद किशोर यादव ने सदन के अंदर शानदार भाषण दिया था। इस मौके पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जो कद नंदकिशोर यादव का है उससे बिहार के कई नेताओं को प्रेरणा मिलती है।


संगठन से लेकर पार्टी तक नंदकिशोर का जो योगदान है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। हर वक्त इन्होंने पार्टी को मजबूत किया है। नंदकिशोर यादव कभी विद्रोही नहीं रहे हैं। कई मौके आए जब नंदकिशोर यादव का नाम आगे करके वापस हटाया गया फिर भी उन्होंने अपनी नाराजगी नहीं जतायी। वही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि किस तरीके से नंदकिशोर यादव काम करते थे।

news image


news image



news image


news image