पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
03-Jun-2023 08:53 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के संघर्ष के समर्थन में आज पटना में कैंडल मार्च निकाला गया। महिला पहलवानों के समर्थन में महागठबंधन के सभी दल सामने आए। महिला पहलवानों के साथ जिस तरीके से बर्बरता हो रही है उसके खिलाफ आज महागठबंधन के सभी दलों ने एक साथ इनकम टैक्स चौराहा से बुद्धा स्मृति पार्क तक कैंडल मार्च निकाला।
जिसमें दीपांकर भट्टाचार्य, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, राजद की पूर्व विधायक अजय यादव, रितु जायसवाल, राजद के वरिष्ठ नेता कांति सिंह, रविंद्र सिंह सेठ, जेडीयू-आरजेडी सहित महागठबंधन के कई नेता कैंडल मार्च में शामिल हुए। इनका कहना था कि केन्द्र सरकार द्वारा महिला पहलवानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्हें इंसाफ नहीं दिया जा रहा बल्कि आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महागठबंधन पहलवानों के हक में हैं और यदि सरकार ने उन्हें जल्द इंसाफ न दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।