Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
09-Oct-2020 10:35 AM
DESK : पटना पुलिस ने राज मिस्त्री का काम करने वाले संतोष पासवान के मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस कांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसे गांधी सेतु से गंगा नदी में फेंकवा दिया था. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस संतोष की डेड बॉडी की तलाश में जुट गई है पर अभी तक नहीं बरामद किया गया है.
खगौल थाना इलाके के लेखा नगर में मुंडेश्वरी अपार्टमेंट के पास संजय सिंह के मकान में मिस्त्री का काम करने वाले संतोष पासवान को उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने दो चचेरे और ममेरे भाइयों के साथ मिलकर गांधी सेतु से गंगा नदी में फेंक दिया. उसका शव अभी बरामद नहीं किया गया है.
पुलिस ने संतोष की पत्नी अर्चना कुमारी और उसके प्रेमी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया किसमस्तीपुर के रहने वाले संतोष की पत्नी अर्चना का शादी के पहले से ही वैशाली के साथ रहने वाले पंकज के साथ अफेयर चल रहा था. शादी के बाद भी वह पंकज के साथ ही रहना चाहती थी. इसके लिए प्लान बना कर उसने बॉयफ्रेंड और उसके दो भाइयों के साथ मिलकर पति को गंगा नदी में फेंकवा दिया.
पूछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि संतोष अपार्टमेंट के पास ही राज मिस्त्री का काम करता था. पंकज ने उससे दोस्ती कर ली और 4 अक्टूबर को उसके घर आया. 5 को वह संतोष को लेकर बाजार की तरफ गया और अपने दो भाइयों के साथ मिलकर खूब शराब पिलाई. इसके बाद पटना जंक्शन से टेंपो रिजर्व करते गांधी सेतु ले गया और फिर सुनसान जगह देखकर गंगा में फेंक दिया