ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पटना में महिला दारोगा के घर चोरी, लाखों रुपये कैश और गहने ले उड़े चोर

14-Nov-2021 01:57 PM

PATNA : होली और छठ जैसे त्‍योहारों के वक्त पटना में रहने वाले 25 से 30 प्रतिशत तक लोग अपने गांव चले जाते हैं. पटना के कई घरों में ताला लटक जाता है. चोर इसका फायदा खूब उठाते हैं और साल भर की कमाई पूरी कर लेते हैं. इस बार पटना के रुपसपुर में महिला पुलिस इंस्पेक्टर के घर को ही चोरों ने निशाना बनाया है. मोतिहारी की केसरीया सर्किल इंस्पेक्टर के रूपसपुर नीतिबाग लोहियापथ स्थित बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 2.50 लाख नकदी समेत गहनों की चोरी कर ली है. 


इस संबंध में सीआई गौरी कुमारी के पति ओम विभु ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, रूपसपुर थाना क्षेत्र के नीतिबाग लोहियापथ नवनीत विहार निवासी ओम विभु छठ मनाने सात नवंबर को अपनी पत्नी गौरी कुमारी के पास मोतिहारी के केसरीया में बच्चों के साथ घर बंद करके गए थे. गौरी कुमारी केसरिया में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. 


सर्किल इंस्पेक्टर गौरी ने मोतिहारी में ही छठ व्रत भी की थी. बताया जा रहा है कि बंद घर पाकर चोरों ने इसका फायदा उठाया और घटना को अंजाम दे दिया. छह दिन बाद जब सभी वापस घर लौटे तो पाया कि घर की बालकोनी और मुख्य दरवाजा समेत पूरे कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरे हुए पड़े थे. इस संबंध में स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं इसकी सूचना पर रूपसपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में लगी हुई है.