ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना में महफिल-ए-मुशायरा का होगा आयोजन, 17 जुलाई को राजधानी में सजेगी महफिल

पटना में महफिल-ए-मुशायरा का होगा आयोजन, 17 जुलाई को राजधानी में सजेगी महफिल

01-Jul-2022 09:03 PM

PATNA : बिहार की मिट्टी में साहित्य और शायरी रचा-बसा है। यहां राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर से लेकर शाद अजीमाबादी और कलीम आजिज जैसे महान कवि और शायर हुएं हैं। इस मिट्टी में जन्म लेना हमारे लिए गर्व की बात है। आगामी 17 जुलाई को पटना में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पटना की प्रेरणा भी भारतीय नृत्य कला मंदिर सभागार में अपनी शायरी पेश करने वाली हैं। इसमें उनके साथ ही देश और दुनिया के विभिन्न शहरों से आए 10 नामचीन शायर शिरकत करेंगे। 


इस मुशायरे में दुबई की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था नविशता की तरफ से पटना लिटरेरी फेस्टिवल के साथ मिलकर किया जा रहा है। बिहार के लोगों के लिए बड़े ही खुशी की बात है कि दुबई की कोई संस्था पटना आकर यहां शायरी और तहजीब को बढ़ावा देने के लिए कोई आयोजन कर रही है। राज्य में हाल के वर्षों में साहित्य और तहजीब से जुड़े कार्यक्रम काफी कम हो गए हैं ऐसे में इसे बढ़ावा देने के लिए पटना लिटरेरी फेस्टिवल के संस्थापक और सचिव खुर्शीद अहमद लगातार प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने पटना में रूबरू जैसे चर्चित कार्यक्रम करवाएं हैं। इसमें मनोज मुंतशिर, शबीना अदीब जैसे देश के बड़े शायरों को पटना बुलाया था। उनके प्रयासों से शहर में साहित्यिक माहौल कायम करने में मदद मिली है।


इस मुशायरे के बारे में जानकारी देते हुए नविशता के सचिव अहया भोजपुरी ने कहा कि इस मुशायरे का आयोजन दुबई की साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था नविशता की तरफ से पटना लिटरेरी फेस्टिवल के साथ मिलकर किया जा रहा है। इसमें देश- विदेश के 10 नामचीन शायर शिरकत करेंगे। ये उर्दू शायरी के विविध रंगों को पेश कर इस शाम को यादगार बना देंगे। इन शायरों में शबीना अदीब, शकील आजमी, आलम खुर्शीद, अज्म शाकिरी, अजहर इकबाल, सपना मूलचंदानी, सरवर नेपाली, माधव नूर, प्रेरणा प्रताप, अहया भोजपुरी शामिल हैं।


वहीं पटना लिटरेरी फेस्टिवल के सचिव खुर्शीद अहमद ने बताया कि उर्दू अदब और शायरी से मोहब्बत करने वाले श्रोताओं के लिए यह एक बेहतरीन मुशायरा होगा। इसमें एक ही मंच पर 10 दिग्गज और मशहूर शायरों को सुनने का मौका मिलेगा। पटना लिटरेरी फेस्टिवल पिछले 3 सालों से लगातार उर्दू अदब और तहजीब पर काम कर रही है। पी.एल.एफ. अब तक लाइव और वर्चूअल मिलाकर लगभग 10 प्रोग्राम करवा चुकी है। जिसमें देश-विदेश के लगभग 30 से 40 शायर भाग ले चुके हैं। जिनमें फरहत शहजाद, ए.एम. तुराज, मनोज मुंतशिर, मुनव्वर राणा, शबीना अदीब, राधिका चोपड़ा, मंसुर उस्मानी वगैरह शामिल थें।